एकता में दरार ! पहले पीटा ढिंढोरा, फिर बैनर में ही नजर आया पूरा खेल ! वर्चस्व की लड़ाई का सामने आया सच, शिक्षक संगठनों की ..... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 26, 2022



एकता में दरार ! पहले पीटा ढिंढोरा, फिर बैनर में ही नजर आया पूरा खेल ! वर्चस्व की लड़ाई का सामने आया सच, शिक्षक संगठनों की ..... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। यूं तो कहने को प्रदेश के 3 शिक्षक संगठन संजय शर्मा के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन , वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व वाले शालेय शिक्षक संघ और विकास राजपूत के नेतृत्व वाले नवीन शिक्षक संघ की तरफ से एकजुट होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का दावा किया गया था और यह भी दावा किया गया था कि यह हड़ताल पूरी तरह से निष्पक्ष रहेगा जिसमें निष्पक्ष बैनर और सामान भूमिका की भी बात कही गई थी।

Advertisement

Advertisement


प्रदेश के अन्य संगठनों को भी निष्पक्ष बैनर और सामान भूमिका की बात कह कर साथ आने के लिए आह्वान किया गया यह बात और है कि जिन संगठनों को आह्वान किया गया था उनमें से किसी भी संगठन ने इसके लिए सहमति नहीं दी लेकिन जिन 3 संगठनों ने हड़ताल का ढिंढोरा पीटा था उसमे हड़ताल के पहले ही दिन बैनर और वर्चस्व की लड़ाई का नजारा साफ हो गया ।


सावन सोमवार के मौके पर भगवान शिव का जलाभिषेक करके हड़ताल का किया आगाज ! पूजा के बाद किया प्रदर्शन ,पढिये पूरी खबर जानिए आंदोलन के बीच भगवान......



जशपुर जिले में जो तस्वीरें निकल कर सामने आई है उसमें साफ नजर आ रहा है कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी जलाभिषेक करने के बाद अपने संगठन की वाहवाही लूटते हुए बैनर पोस्टर लहरा रहे हैं ऐसा ही कुछ अन्य जिलों से भी निकल कर सामने आए हैं इससे बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया कि यह किस प्रकार का निष्पक्ष बैनर वाला आंदोलन है जिसमें संगठन केवल और केवल अपना बैनर लहरा रहे हैं ।



Advertisement

Advertisement

जबकि निश्चित कालीन हड़ताल की ओर बढ़ रहे कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से केवल एक ही बैनर नजर आ रहा है और उसमें जो अलग-अलग संगठन जुड़े हुए हैं उनमें से कोई भी संगठन अपना बैनर सामने नहीं ला रहा है । कुल मिलाकर शिक्षक संगठनों ने एक बार फिर यह बता दिया है कि वास्तव में उनके बीच वर्चस्व की लड़ाई है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News