मैक्स वेरस्टापेन, इलेइन थॉम्पसन को लॉरेस खेल पुरस्कारों में शीर्ष सम्मान

munaadi news image
April 25, 2022



मैक्स वेरस्टापेन, इलेइन थॉम्पसन को लॉरेस खेल पुरस्कारों में शीर्ष सम्मान

munaadi news image
munaadi news image

सेविले। गत फॉर्मूला वन चैंपियन मैक्स वेरस्टापेन और जमैका की ओलंपिक फर्राटा चैंपियन इलेइन थॉम्पसन हेराह ने यहां 2022 लॉरेस विश्व खेल पुरस्कारों को शीर्ष सम्मान हासिल किए। लॉरेस विश्व खेल अकादमी ने शीर्ष खिलाडय़िों के बीच से रविवार 24 अप्रैल 2022 की  रात वेरस्टापेन को साल का सर्वश्रेष्ठ विश्व पुरुष खिलाड़ी और इलेइन थॉम्पसन को साल की सर्वश्रेष्ठ विश्व महिला खिलाड़ी चुना।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

यह पुरस्कार खेल जगत में 2021 में प्रदर्शन के आधार पर दिए गए। यूरोपीय चैंपियनशिप जीतने वाली इटली की टीम को दूसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ लॉरेस टीम चुना गया।

किशोरी टेनिस खिलाड़ी एम्मा राडुकानु को 18 साल की उम्र में अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने के लिए लॉरेस ब्रेक आफ द ईयर चुना गया। इस वर्ग में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और गत ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा भी नामित थे।

Advertisement

Advertisement

कमबैक आफ द ईयर का पुरस्कार स्काई ब्राउन को जबकि दिव्यांग वर्ग में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मार्सेल हग को मिला। टॉम ब्रेडी को जीवन पर्यंत उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। साल के सर्वश्रेष्ठ एक्शन खिलाड़ी का पुरस्कार बेथानी श्राइवर के नाम रहा जबकि वेलेंटिनो रोसी को स्पोर्टिंग आइकन पुरस्कार मिला।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News