25-February-2020


उपसरपंच चुनाव में धाँधली ! यहाँ भी करा दिया चीत-पट और बना दिया..…अब शुरू हुई,पढ़िये पूरी खबर



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी

बलरामपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया का आज अंतिम चरण में हर पंचायतो में उपसरपंच का चुनाव संपन्न हुआ,राजपुर विकासखंड के 70 पंचायतों में उपसरपंच का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।वही एक पंचायत से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां चुनाव करा रहे पीठासीन अधिकारी पर गलत ढंग से चुनाव कराने का मामला सामने आया है। राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नरसिंहपुर के नवनिर्वाचित सरपंच और वार्ड के 7 पंचों ने राजपुर एसडीएम,तहसीलदार और जनपद सीओ के समक्ष उपस्थित होकर चुनाव में गड़बड़ी कराने का शिकायत का ज्ञापन सौंपा।


दरअसल मामला ग्राम पंचायत नरसिंहपुर का है जहां 13 वार्डों में 13 पंच निर्वाचित हुए थे जो कि आज अपने उपसरपंच के चुनाव के लिए पंचायत भवन में उपस्थित हुए थे,जहां उपसरपंच के लिए 2 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म जमा किया था जिसमें पहले सतीश सिंह और दूसरे बालकृष्ण मरावी ने नामांकन फार्म जमा किया।दोनों ही प्रत्याशी अपने-अपने जीत का दावा कर रहे थे।बाल कृष्ण मरावी के पक्ष में नवनिर्वाचित सरपंच मानकुंवर के साथ 7 वार्ड के पंच गंण अपना समर्थन देने का दावा किया है जिससे इनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी,लेकिन मौजूदा सरपंच और समर्थित 7 पंचों ने चुनाव में गड़बड़ी कर दूसरे आवेदक और बालकृष्ण मरावी के मध्य सामान मत गिनती करा कर दूसरे आवेदक को जिताने का आरोप लगाते हुए राजपुर एसडीएम,तहसीलदार और जनपद सीईओ के नाम ज्ञापन सौंपकर चुनाव में गड़बड़ी का जांच कराकर दोषी के ऊपर कार्रवाई करने व मतदान पुनः कराने का अपील किया है।
दरअसल नरसिंहपुर के सरपंच और समर्थित पंचों के वक्तव्य को देखते हुए उपसरपंच को जीतने के लिए 13 पंचो में से अधिकतम 7 मत की जरूरत थी जो कि बाल कृष्ण मरावी के पक्ष में पहले से ही उपस्थित थे वहीं सतीश सिंह के पक्ष में 6 मत थे,सरपंच और समर्थित पंचों का आरोप है कि चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी और सतीश सिंह के द्वारा मतगणना में गड़बड़ी की गई और दोनों आवेदकों का मत समान कर दिया गया जिससे परिणाम ड्रा हो गया और चितपट कराकर पीठासीन अधिकारी परिणाम सतीश सिंह के पक्ष में कर दिया गया और सतीश सिंह को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News