25-February-2020


वाह रे 112 की पूलिस ! जिसने फोन करके बुलाया उसी पर पील पड़े पुलिसवाले ,मारपीट कर अंदर करने का भी आरोप, पढ़िये डायल 112 का सच !



रायगढ़ मुनादी।।

कहते हैं -"हवन करते हाथ जल गया"यह मुहावरा 23 फरवरी की रात चरितार्थ होते दिखा जब रात को 11 बजे एक ढाबे में8-10 अज्ञात लोगों के द्वारा एक आदमी को बेरहमी से पीटे जाने की सूचना 112 पूलिस को देंने वाला युवक ही हवालात पहुँच गया ,पूलिस वालों ने पीटा वो अलग। पूरी घटना रायगढ़ जिले के सारंगढ की है ।यहाँ के रहने वाले दुर्गेश स्वर्णकार ने रायगढ़ पूलिस अधीक्षक को लिखित में आवेदन देकर 23 फरवरी की रात उनके साथ हुए घटना की पूरी कहानी बयान किया है। इस मामले में एसडीओपी सारंगढ़ का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है, जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि घटना के दिन रायगढ़ रॉड स्थित जायसवल ढाबा में 8-10लोगो के द्वारा एक आदमी को घेर कर बुरी तरह पीटा जा रहा था जिसे देखकर उन्होंने 112 पूलिस को फोन लगा दिया ताकि कोई बड़ी वारदात न हो जाय लेकिन फोन करने के आधे घण्टे के बाद भी 112 वाहन नही पहुंची तो उसने दुबारा फोन लगा लिया ।हांलाकि दुबारा फोन लगाए जाने पर 112 वाहन 10 मिनट के भीतर पहुँच गयी लेकिन 112 में तैनात आरक्षक और सहयोगी घटनास्थल नही जाकर दुर्गेश स्वर्णकार को ही ढूंढने लगे जिन्होंने फोन किया था और जब उन्हें पता चला कि 112 को फोन इन्होंने किया था तो फिर क्या था 112 का आरक्षक उल्टा उसे ही गाली गलौज करने लगा और यह बोलते हुए जबरन 112 वाहन में बैठा लिया कि हम तुम्हारे बाप के नौकर हैं क्या ,कभी भी फोन कर दोगे । इसके बात उन्हें थाना ले गए और वहाँ भी मार पीट की गई ।
दुर्गेश स्वर्णकार ने बताया कि बाद में काँग्रेस नेताओ को उन्होंने फोन किया और वे आये तब जाकर उन्हें पूलिस के चंगुल से मुक्ति मिली । उन्होंने यह भी बताया कि अबतक इस मामले में कोई कार्यवाही नही हुई है ।पूलिस अधिकारियो के द्वारा कार्यवाही के आश्वाशन दिए गए हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News