बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी की मुनादी।।
राजपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में कल सोमवार को वार्ड वासियों को प्रधानमंत्री आवास के तहत मिलने वाले आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए वार्ड क्रमांक 3,4 और 10 में जागरूकता शिविर लगाकर वार्ड वासियों को योजना के संबंध में जानकारी दिया गया और साथ ही जिन लोगों का आवास संबंधी समस्याएं थीं उनका समस्या का समाधान किया गया।
इस शिविर में वार्ड वासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही फार्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेजों की भी जानकारी दी गई,शिविर के दौरान 8 लोगों का नवीन फॉर्म भरा गया वहीं 6 लोगों का पूर्व में बना रहे अवास संबंधी समस्याओं का समाधान करा कर वार्ड वासियों की समस्याओं का समाधान किया गया इस शिविर में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल,पार्षद वार्ड क्र.10 पंकज जयसवाल,वार्ड क्र.03 बूंद कुमार पैकरा,वार्ड क्र.04 पूरन चंद जायसवाल,वार्ड क्र.01 धर्म सिंह आवास अधिकारी पंकज चौहान और कार्तिक उपस्थित थे।

