रायगढ़ मुनादी।
रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र के बरगढ़ रोड में ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत हो गईं जिससे एक ड्राइवर और एक खलासी की मौत हो गई है। यह मौत वाहन में आग लगने से हुई आग की चपेट में ड्राइवर और खलासी आ गए जिससे जलकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत इतनी जबरदस्त रही जिससे वे गम्भीर घायल हो गए होंगे और घटना से आग घायल अवस्था मे आग की चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए।
घटना खरसिया के बरगढ गांव के समीप NH 49 में सुबह 4 बजे की है राष्ट्रीय राज्य मार्ग में अमने समने ट्रक और टेलर में भिड़ंत होने से 02 लोगों ड्राइवर व खलासी की जल कर दर्दनाक मौत की पुष्टि हुई है।

दोनो भारी वाहन के आपस मे इतनी जबरदस्त टक्कर थी कि टक्कर के बाद आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग से जलकर मरे मृतक टक्कर से बुरी तरह घायल हो गए होंगे जिसकी वजह से वे गाड़ी से बाहर नही निकल सके और मौत के आगोश में समा गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मुस्तैद हो गई और फायर ब्रिगेड को बुलवाया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तबतक यह दुर्घटना दो की जान ले चुका था। घटना के बाद इस मार्ग से गुजरने वाली वाहनों की लंबी लाइन भी लग गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है और मृतकों की पहचान पीएम आदि के कार्रवाई चल रही है।


