रायगढ़ मुनादी।।
अब रायगढ़ की शहर सरकार भी राज्य सरकार की राह पर है। आनेवाले बजट में क्या होना चाहिए और क्या नहीं इसपर अब शहर सरकार लोगों से राय लेगी। इसके लिए लोगों को बाकायदा आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें street hocker से लेकर बड़े उद्योगपति तक शामिल होंगे। इससे बजट बनाने में जहां सहूलियत होगी वहीं आम आदमी खुद को जुड़ा महसूस करेगा। शहर सरकार की यह पहली बजट होगी जिसमें आम लोगों की रे टाउन हॉल मीटिंग के जरिये ली जाएगी।

रायगढ़ नगर निगम के सभापति जयंत ठेठवार ने मुनादी से बात चीत में कहा कि बजट ऐसी बननी चाहिए जिसमें नागरिकों के हितों का समावेश हो, इसके टाउन हॉल मीटिंग जैसा कांसेप्ट आया है और हमारी कोशिश होगी कि शहर के सभो वर्गों और समूहों का प्रतिनिधित्व मिले ताकि सबकी बात आ जाये। बजट बनाते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कोई तबका नजरअंदाज न हो और सबकी बातों का बजट में समावेश हो। साथ जिन समस्यायों से लोग रूबरू हो रहे हैं उनके समाधान भी तलाशी जा सके।
नए शहर सरकार की ये पहली बजट होगी तो महापौर और सभापति के साथ वित्त विभाग संभालने वाले MIC सदस्य प्रभात साहू भी इस बजट के लिए अध्ययन और सुझावों पर लगातार गौर कर रहे हैं। प्रभात बजट में संतुलन बनाये रखने के अलावा चाहते हैं कि जो बातें पिछले बजट में कही गई थी और जो सच में होना चाहिए वह काम से कम कार्य रूप में परिणत हो सके।

