25-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर:हत्या का ऐसे खुला राज ! मुहब्बत में बंटवारा कबूल नही हुआ,पहले मार डाला फिर बाईक से ढोकर लाया लाश और ऐसे किया…..पढिये पूरी खबर



अभी कुछ दिन पहले जशपुर लोरोघाटी में दुलदुला के रहने वाले विशाल रजक की हुई हत्या का राज खुल गया है।दुलदुला पूलिस ने विशाल की हत्या की गुत्थी सुलझा दी है।
दुलदुला थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के आरोप में कुनकुरी बैला टोली के 20 वर्षीय युवक आलोक कुजुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हत्या के कारणों का उल्लेख करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनो एक ही लड़की से प्यार करते थे और यही त्रिकोणीय प्रेम हत्या का कारण बना । 19 फरवरी को आरोपी और और मृतक के बीच प्रेमिका को रात में घर छोड़ने को लेकर बिवाद हुआ ।दरअसल आरोपो और युवती दोनो कदम टोली मेहमान आये थे ।रात करीब 10 बजे युवती ने मृतक को फोन कर कदमटोली बुलाया ।युवती के फोन पर मृतक कदमटोली आ गया और युवती मृतक के साथ गाँव जाने लगी।आरोपी नही चाहता था कि युवती मृतक के साथ जाए लेकिन युवती मृतक के साथ जाने तैयार थी ।तभी मृतक ने आरोपी को यह बोल दिया कि तुम हमदोनो के बीच मे क्यों आते हो ?इसी बात पर गुस्से से तमतमाये आरोपी ने मृतक के पेट मे चाकू मार दिया ।जब लगा कि उसकी मौत हो गयो तो युवती को उंसके घर भगा दिया और मृतक के शव को उसी की बाईक में लोड करके लोरो घाटी के पहले मोड़ पर फेंक दिया।

मामले का खुलाशा तब हुआ जब दुल्फुला पूलिस के हाथ मृतक का मोबाईल लग गया और साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल निकाले गए ।कॉल डिटेल मे मृतक और युवती के बीच हुई बात चीत के डिरेल आने के बाद पूलिस ने जब युवती से पूछ ताछ की तो हत्या के सारे राज खुलते गए।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News