25-February-2020


नवापारा-राजिम-मेला स्थल में आंधी तूफान से सन्त समागम से लगा डोम गिरा, आधा दर्जन से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफरी



रायपुर मुनादी।।

आंधी तूफान की वजह से मेला स्थल से बड़े हादसे की खबर आई है। संत समागम में लगा डोम गिर गया, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। गनीमत ये रही कि यह हादसा मेले के बाद हुआ है अन्यथा किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब हो कि माघी पुन्नी के अवसर पर इस त्रिवेणी संगम में 9 फरवरी से 21 फरवरी तक माघी पुन्नी मेला का आयोजन हुआ था। यहाँ पर रोजाना लगभग दस हजार लोगों का आना जाना जारी था हालांकि अब मेला नदी से समाप्त हुए एक ही दिन हुआ है साधु संतों का जाना आज चल रहा था व राजिम मिना बाजार का सामान निकालना जारी था कुछ दुकानें लगी हुई थी कुछ अपना सामान ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे मगर नदी स्थल सेअब भी उस क्षेत्र से पर से डोम पंडाल आदि नहीं निकला है, उस क्षेत्र में कुछ लोग भी मौजूद है। बताया गया कि सोमवार के रात 9 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी तूफान चलने के साथ बर्फ (ओला) गिरने लगा था। जिसके चलते उस क्षेत्र में संत समागम से लगे कुछ बड़े डोम गिर गए । हादसे में वहां मौजूद करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुये है, जिन्हें समीप के गोबरा नयापारा की अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर इस हादसे को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह हादसा यदि मेले के समय होता तो बड़ी घटना हो सकती थी।राजिम मिना बाजार व वहां के व्यवसाइयों के समान का नुकसान होने तथा अफरा तफरी मच गई।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News