25-February-2020


मुनादी की खबर का बड़ा असर: हाई स्कूल के प्राचार्य के विरुद्ध हुई ये कार्यवाही ,इस प्रभार से किया मुक्त आगे भी होगी कार्यवाही ,पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

मुनादी डॉट कॉम की खबर का फिर से असर हुआ है। जशपुर जिले के बगीचा शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य आई डी खलखो से वित्तीय प्रभार छीन लिया गया है और इनका प्रभार बगीचा विकासखंड के बीईओ एम आर यादव को दिया गया है ।विभाग के निर्देश पर बीईओ एमआर यादव ने 24 फरवरी को वित्तीय प्रभार अपने हाथ मे ले लिया है ।

इस खबर को भी पढ़िए, चेक बना गले की हड्डी

आपको बता दें कि आईडी खलखो के विरुद्ध स्कूल के भृत्य एवं शिक्षको ने कई माह से वेतन नही देने के गम्भीर आरोप लगाए थे। स्कूल के भृत्य को वेतन जारी किए जाने के बाद भी चेक बाउंस होने की गम्भीर शिकायतें भी की जा चुकी थीं जिसकी जांच करीब 2 महीने तक चलने के बाद 24 फरवरी को कार्यवाही के तौर पर उन्हें वित्तीय प्रभार से पृथक कर दिया गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इससे आगे की कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है आगे भी बड़ी कार्यवाही हो सकती है।

यह खबर भी इसी खबर से है जुड़ा, एक्शन में आई शिक्षा विभाग








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News