गुमला मुनादी।।
गुमला एसपी को आवेदन देकर एक युवती ने एक युवक पर दैहिक शोषण करने, शादी का झांसा देकर लिव-इन-रिलेशनशिप में रखने के बाद शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। युवती का यह भी कहना है कि युवक ने उसे अपने आपको हिन्दू होना बताया था जबकि वह मुसलमान था, अब वह रखने को तैयार नहीं है ऐसे में वह कहां जाय। हालांकि वह अब भी युवक से शादी करने को तैयार है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवती छत्तीसगढ़ के जशपुर की है।
पुलिस के अनुसार 2011-12 में जशपुर के एक मेले में युवती से युवक मिला था। वहीं से दोनों में प्यार हो गया। युवक ने दो साल बाद ही शादी का प्रस्ताव लड़की के समक्ष रखा जिसजे युवती में स्वीकार कर लिया। आरोपी युवक राजिम खान के कहने पर युवती उसके साथ रहने गुमला झारखंड आ गयी और वहीं मकान किराए में लेकर रहने लगी। दोनों चार साल बिना विवाह किए साथ साथ रहे। लेकिन युवती ने शादी का दवाब डाला तो युवक ने मना कर दिया। युवती का कहना है उसे कुछ माह पहले ही यह पता चला कि युवक हिन्दू नहीं है लेकिन वह अपने घर परिवार छोड़कर उसके साथ रहने आ गई थी इसलिए उसने उसपर शादी का दवाब डालना शुरू कर दिया।
मामले पर गुमला एसपी अंजनी कुमार झा ने मुनादी को बताया कि युवती का शिकायत मिला है, शिकायत पर उसका बयान लिया गया है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
युवती का कहना है कि अब वह न घर वापस जा सकती है और न ही राजिम नामक युवक उसे अपनाने को तैयार है ऐसे में वह क्या करे। पुलिस यह कोशिश कर रही है कि उसे किसी नारी निकेतन में रखवा दे हालांकि युवती की इच्छा पर यह निर्भर है।

