जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के 20 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द होने पर सांसद गोमती साय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है ।सांसद ने जिला शिक्षाधिकारी के इस बड़े एक्शन पर सवाल उठाते हुए स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और पालकों के भविष्य को लेकर चिंता जताई है।सांसद ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि जब वार्षिक परीक्षा होने वाली है ऐसी स्थिति में स्कूलों की मान्यता रद्द कर देना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है साथ ही साथ छात्रों के पालकों को भी परेशान करने वाला कदम है ।

सांसद ने आगे कहा कि जिलाशिक्षाधिकारी ने कार्यवाही की है ये अच्छी बात है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि आख़िर यह कार्यवाही सत्र के आखिरी में क्यों हो रहा है शिक्षा विभाग अबतक कहाँ सो रहा था । डीएवी स्कूल कुनकुरी,कोतबा हाईस्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर जैसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं में पढ़ने वाले सैंकड़ो छात्र छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य की परवाह किये शिक्षा विभाग ने जो कदम उठाए हैं उसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है।आखिरी में सांसद ने कहा कि शिक्षा विभाग अपने फैसले को तत्काल वापस ले और जो भी कार्यवाही करनी हो अगले सत्र में करे ।अगर स्कूल संचालकों द्वारा किसी नियम को अनफॉलो किया गया है तो उसे नियम को पूरा कराया जाय उन्हें मौका दिया जाय क्योंकि ये स्कूल ऐसे जगह संचालित हो रहे हैं जहां उचित शैक्षणिक व्यवस्था नही है और पालक इन्ही स्कूलों पर निर्भर हैं। ऐसा नही हुआ तो फिर जिला शिक्षाधिकारी अंजाम भुगतने को तैयार रहें । आपको बता दें कि मंगलवार को शिक्षा विभाग ने जशपुर में संचालित हो रही 20 निजी शैक्षणिक संस्थाओं की मान्यता रद्द कर दिया है।
पढिये उन स्कूलों की सूची जिनकी मान्यता रद्द हुई -


