26-February-2020


Munaadi Breaking - पति से मामूली विवाद ने ली तीन जानें, दो बच्चे सहित महिला ने दी जान, पुलिस जांच में, पढ़िए पूरी खबर, देखिए Video



सरगुजा मुनादी।।

बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर थाना अंतर्गत गांव में एक महिला ने आपमे दो बच्चे सहित कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला ने रात को चुपके से इस काम को अंजाम दिया।

https://youtu.be/zELmR2tmPxw

पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद कि पूरा मामला सामने आ पायेगा। बताया जाता है कि रघुनाथ नगर थानांतर्गत पंडरी के हेमलता जायसवाल पति मंजीत जायसवाल का अपने पति से कल रात कुछ विवाद हुआ उसके बाद हेमलता अपने बच्चे प्रीतम 7 वर्ष व प्रियांशी 5 वर्ष के साथ कुएं में कूद गई। बुधवार की सुबह उनका शव पंचायत भवन के पास स्थित कुएं से निकल गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News