26-February-2020


कमाल का शिक्षक ! अपने वेतन के पैसों से करता है ऐसा काम…! 10 छात्रों का उठाएगा भार, पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

हौसले बुलंद हो तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता।यह कहावत सिद्ध करने में जुटे है शासकीय प्राथमिक शाला लोरो संकुल सन्ना के सहायक शिक्षक एलबी) और प्रभारी प्रधान पाठक राम कुमार तिवारी ।सन्ना जो ऊंचें उंचे पहाड़ हसीन वादियो कुदरत की गोद में बसा है,इसी सन्ना के पश्चिम की ओर ग्राम लोरो के प्राथमिक शाला लोरो विकासखंड बगीचा में 85 प्रतिशत आदिवासी बच्चों का नामांकन है। इसी विद्यालय पदस्थ सहायक शिक्षक (LB) श्री राम कुमार तिवारी विद्यालय के वार्षिक उत्सव में पढ़ाई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले इसी विद्यालय के अध्ययनरत 10 विद्यार्थियों को एक वर्ष के लिए पढ़ाई का खर्च देने का घोषणा कियें है।

सन्ना पहाड़ियों से घिरा और पाठ क्षेत्र है। और यहां कोई भी कर्मचारी पदस्थ नहीं होना चाहते हैं यदि पदस्थ हो तो तुरंत ट्रांसफर का जुगाड़ लगाना शुरू कर देते हैं। किंतु इसी खुडिया मां के गोद में बसा सन्ना पाठ क्षेत्र को तिवारी अपना कर्म क्षेत्र मानकर बच्चों में शैक्षणिक विकास गांव में पढ़ाई का माहौल बनाने में जी-जान से जुटाए हुए हैं। पिछले वर्ष से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मृत्यु उपरांत आंगनबाड़ी के बच्चों को अपने विद्यालय में अध्यापन करा रहे हैं।

आपको बता दें शासकीय प्राथमिक शाला लोरो संकुल सन्ना में वार्षिक उत्सव अभिभावक और ग्राम वासियों के साथ मनाया गया है।वार्षिक उत्सव में शाला विकास समिति के अध्यक्ष और नवनियुक्त सरपंच वासुदेव राम के अध्यक्षता में खेल का कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें सभी अभिभावकों रसोईया सुधीर राम स्वीपर श्रीमती संगीता बाई ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसी वार्षिक उत्सव में शिक्षक तिवारी ने घोषणा की कि विद्यालय में विद्यार्थी 2019 - 20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को 1 वर्ष के लिए पढ़ाई का खर्च देंगे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News