रायपुर मुनादी।।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को एसीबी/ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
एसीबी/ईओडब्ल्यू अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करना पाए जाने पर अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मिन सिंह के अपराध क्रमांक 90/2020 धारा 13 (1) बी,13 (2),भ्र नि अधिनियम 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 एवं 120 (B) भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही शिकायत पत्र में दर्ज अन्य आरोपों की जांच जारी है।

ये एफआईआर सामाजिक कार्यकर्ता उचित शर्मा की शिकायत पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में राज्य शासन ने प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव सिंह के खिलाफ एसीबी/ईओडब्ल्यू को जांच के निर्देश दिए हैं।


