26-February-2020


Munaadi Breaking : सदन में गूंजा इस जनपद पंचायत का मुद्दा ,सदन से ही हो गयी अधिकारी के निलंबन की घोषणा .….पढ़िये पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

जनपद पंचायत के लेखाधिकारी को विधानसभा सत्र के दौरान ही निलंबित किये जाने की खबर है।मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर जनपद पंचायत से जुड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने जनपद पंचायत फिंगेश्वर के ग्राम पंचायतों में किये गए निर्माण कार्यों का मूल्यांकन और सत्यापन किये जाने के बावजूद राशि मे कटौती किए जाने का मामला उठाया तो पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने सदन में मामले की जांच की घोषणा कर दी। सिंहदेव द्वारा जांच की घोषणा किये जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियो को निलंबित किये जाने की घोषणा सदन में ही हो जानी चाहिए ।विधानसभा अध्यक्ष के सुझाव के बाद पंचायत मंत्री सिंहदेव ने लेखाधिकारी को निलंबित किये जाने की घोषणा कर दी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News