रायगढ़ मुनादी।
शहर के टीपाखोल क्षेत्र में हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है देर शाम टीपाखोल डेम के किनारे हाथियों के दल को विचरण करते देखने बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण भी पहुंच गए। हाथियो के दल का लगातार जमे रहना आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो के लिए दहशत का पर्याय भी बने हुए हैं। हालांकि वन विभाग लगातार इन हाथियों के दल पर नजर जमाये हुए हैं।

हाथियों का झुंड इसी क्षेत्र के इर्द गिर्द में जमा हुवा है। इसमें शावक भी है हाथियों के झुंड में नर मादा युवा सहित शावक भी शामिल हैं। हाथियो के झुंड को लेकर आस पास के आबादी क्षेत्र में सुरक्षा एलर्ट जारी कर दिया गया है। वन महकमा मुस्तैद है और हाथियो को आबादी से बाहर जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश में है। फिलहाल रात होने की वजह से मन वहकमा के लिए परेशानी का कारण है आबादी क्षेत्र की ओर रुख करने से रोकना और जंगल की वापस खदेड़ना वन महकमा के लिए जरा मुश्किल जरूर है।
हां वन विभाग के लिए राहत वाली बात ये है कि गजराजों का यह दल अब तक कोई नुकसान नही किया है और न ही आबादी क्षेत्रो की ओर जा रहा है। बताया जा रहा है कि दल को पर्याप्त खाने को मिल रहा है जिससे वे पिछले 3 दिन से टीपाखोल डेम और इसके आस पास विचरण कर रहे हैं। पहली बार देखा जा रहा है कि हाथियों के दल पर नजर रखने वन विभाग की अलग अलग टीम पूरी नजर बनाए हुए है पल पल की खबर दर्ज कर रही है।
देखे वीडियो हाथियो के झुंड की एक झलक

