26-February-2020


यहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप पुलिस ने किया बरामद, एक आरोपी भी गिरफ्त में, पढ़िए पूरी खबर



बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी की मुनादी।।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के आदेश व उप पुलिस अधीक्षक एन.एल.धृतलहरे के मार्गदर्शन में राजपुर पुलिस अपने क्षेत्र में नशीली सामग्रियों की तस्करी को पूर्णत: निषेधित करने अग्रसर रही है। इसी क्रम में राजपुर थाना प्रभारी फर्दीनान्द कुजूर को विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सुबह 10.30 बजे समिपस्त जिला झारखंड के गढ़वा से एक सवारी बस में प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप काफी मात्रा में अवैध रूप से परिवहन किए जाने की सूचना दिया गया जिस पर थाना प्रभारी राजपुर ने अपने स्टाफ को चिन्हित स्थानों पर नाकेबंदी लगाने निर्देशित किया।

राजपुर पुलिस को राजपुर के समीप हरितिमा के पास वाहन चेकिंग के द्वारा आटो क्रमांक CG 15 DA 9195 को रोक कर चालक इरसाद आलम से आटो के दस्तावेज के संबंध में पूछताछ करने पर टाल मटोल कर वाहन का कागजात नहीं दिखाया गया तभी सक होने पर आटो को चेक किया गया उसी दौरान ड्राइवर के सीट के निचे बाक्स के अंदर एक बैग में प्रतिबंधित दवा आर.सी.सिरप कुल 150 नग बरामद किया गया,सभी सिरप की शिशि 100 ml की हैं जिसकी किमत लगभग 18000 रुपये बताया जा रहा है बरामद किया गया।

हम आपको बता दें कि आरोपी इरसाद आलम पिता यूनूस आलम निवासी मोमिनपूरा, पर्राड़ांड़, अम्बिकापुर उर्म 28 वर्ष जो पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से झारखंड के गढ़वा से बस के माध्यम से राजपुर तक नशीली दवाईयों को ला कर अपने तीन पहिया वाहन आटो में डाल कर अम्बिकापुर ले जा रहा था जिसे राजपुर पुलिस की तत्परता से सलाखों के पिछे भेज दिया गया।आरोपी को अपराध क्र.24/2020 धारा 21 B NDPS ACT के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्यवाही में मुख्यरुप से थाना प्रभारी राजपुर फर्दीनान्द कुजूर,उप निरी.अब्दुल मुनाफ,सतीस सोनवानी,सउप निरी.अर्जुन यादव,प्र.आरक्षक विवेक मणि तिवारी,आर.पंकज पोर्ते,परमेश्वर दूबे,विजय सिंह,नरेंद्र कश्यप,प्रमोद यादव,लखेस्वर पैकरा,उग्रप्रसाद राजवाड़े सक्रिय रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News