जशपुर मुनादी।।
उपसरपंची का चुनाव हारने के बाद जशपुर के इन नेताजी का ऑडियो फिर से वायरल हो गया ! इस बार पैसे की वसूली के लिए धमकाया और कबूल किया कि चुनाव में कैसे खर्च किये पैसिव। किसे कितना पैसा दिया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाले ब्लॉक कांग्रेस दुलदुला के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह सागर यादव एक ऑडियो को लेकर फिर से सोशल मीडिया की सुर्खियों में है । कहा जा रहा है कि दुलदुला जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मकरीबंधा से वार्ड पंच का चुनाव जीतने के बाद नरसिंह सागर यादव इस पंचायत से उपसरपंच बनने की जुगत में लगे थे और उपसरपंच बनने के लिए उन्होंने कई वार्ड पंचों को 8-8,,10-10,हजार रुपये दे दिए लेकिन रुपये लेने के बाद भी वार्ड पंचों ने उनका सपोर्ट नही किया और वो उप सरपंची का भी चुनाव हार गए । 3 वार्ड पंचों ने इनसे पैसे लेकर भी इनको वोट नही दिए फिर क्या था ,चुनाव हारते ही नरसिंह सागर यादव आग बबूला हो गए और जिन्होंने उन्हें वोट नही किया उंसके वसूली शुरू कर दी ।कुछ वार्ड पंचों ने तो इनका रौब रुतबा देखकर पैसे वापस कर दिए लेकिन कुछ महिला वार्ड पंचों ने पैसे वापस करने से मना कर दिया ।उनके मना करते ही गाँव मे फिर से बखेड़ा शुरू हो गया और बखेड़ा शांत करने के लिए ग्राम पंचायत में बैठक बुलाई गई ।बैठक में सब ठीक ठाक निपट गया लेकिन गुरुवार की सुबह महिला वार्ड पंच सुबह सुबह यहाँ के नवनिर्वाचित उपसरपंच के पास पहुँच गयी और नरसिंह सागर द्वारा फिर से परेशान किये जाने की शिकायत करने लगी ।शिकायत सुनने के बाद जब उपसरपंच ने नरसिंह सागर यादव को फोन लगाया तो .नरसिंह सागर यादव उल्टा उपसरपंच के ऊपर ही भड़क उठा और बीच मे नही आने की हिदायत देने लगा और अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगा ।उपसरपंच ने बताया कि फोन पर बात चीत के दौरान नरसिंह सागर यादव ने गंदे गंदे शब्दो का इस्तेमाल किय।और यह कबूल भी किया कि उसने वार्ड पंचों को खरीदने की कोशिश की थी ।बात चीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी सुरक्षित है जिसे थोड़ी देर बाद करडेगा पूलिस चौकी को सौंपा जाएगा और इस पूरे मामले की शिकायत की जाएगी।
आपको बता दें कि दुलदुला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नरसिंह सागर यादव पहले ब्लॉक अध्यक्ष थे लेकिन जब उन्होंने अपनी पत्नि गायत्री यादव को डीडीसी के लिए चुनाव मैदान में उतारा तो पार्टी ने इनके ऊपर दुलदुला के अरविंद साय को प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया जिसको लेकर पार्टी से इनकी अनबन शुरू हो गयी और पार्टी ने इनके पत्नि को डीडीसी के लिए समर्थन देने से तो इनकार कर ही दिया उपर से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया लेकिन इस बीच नरसिंह सागर यादव चुनाव मैदान से टस से मस नही हुए ।उनकी पत्नि गायत्री यादव बागी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ी और केवल 8 हजार वोट पाकर तीसरे नम्बर पर रही वही नरसिंह सागर यादव अपने ग्राम पंचायत मकरीबन्धा से वार्ड पंच का चुनाव जीत गए लेकिन उपसरपंची के लिए ट्राई किया तो वार्ड पंचों ने इनका साथ देने से मना कर दिया और केवल 3 वार्ड पंचों के चलते ये उपसरपंची भी हार गए।

