27-February-2020


सांसद गोमती की दहाड़ के बाद बैकफुट पर आया शिक्षा विभाग ! जिला शिक्षा अधिकारी ने एक दिन में कर दिया….पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

खबर है कि 2 दिन पहले जशपुर जिला शिक्षाधिकारी के द्वारा जिले के 20 निजी शिक्षण संस्थाओं को जिला शिक्षाधिकारी ने मान्यता रद्द करने के आदेश वापस ले लिए है। जिला शिक्षाधिकारी एन कुजुर ने मुनादी डॉट कॉम से दूरभाष पर औपचारिक चर्चा के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को निजी शिक्षण संस्थाओं के द्वारा विभाग द्वारा मांगी गई जानकारियों का विवरण दे दिया गया है इसलिए फिलहाल इनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नही की जा रही है ।इन संस्थाओं से 2महीने से जानकारियां मांगी जा रही थी लेकिन उनके द्वारा जानकारियां उपलब्ध नही कराए जाने पर विभाग को कड़े कदम उठाने पड़े थे ।

गोमती साय ने क्या कहा था, जानने के लिए इस लिंक को क्लिक करें,

आपको बता दें कि मंगलवार को जशपुर जिले के 20 निजी शिक्षण संस्थाओं के मान्यता रद्द होने की खबर के बाद हड़कम्प मच गया था और इस मामले सांसद गोमती साय को आना पड़ गया।उन्होंने मंगलवार को हुई बड़ी कार्यवाही के बाद मुनादी डॉट कॉम से चर्चा के दौरान मान्यता रद्द की कार्यवाही पर त्वरित रोक लगाने की मांग की थी और निजी शिक्षण संस्थाओ में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए उन्होंने कहा था कि ऐसी कार्यवाही नही होनी चाहिए जिससे स्कूली बच्चों और पालकों का भविष्य संकट में पड़ जाए इसलिए संस्थाओ को अवसर दिए जाएं उनके बिरुद्ध कोई कार्यवाही न हो।

ये खबर भी पढ़ें, 5 शिशु मंदिर समेत 20 स्कूलों की मान्यता रद्द








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News