रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी
मौसम में अचानक हुए बदलाव तथा ओलावृष्टि के कारण जिले का बलरामपुर और रामचंद्रपुर विकासखण्ड के साथ राजपुर के कुछ गांव प्रभावित हुआ है। किसानों के फसलों एवं सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजीव कुमार झा से फोन पर बात की, उन्होंने कलेक्टर से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली तथा सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण कर किसानों को उचित मुआवजा देने संबंधी निर्देश दिए। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं स्थिति पर नजर बनाये हुए है। राजस्व, कृषि और उद्यानिकी विभाग की संयुक्त टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सर्वे का कार्य कर रही है। कलेक्टर ने तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे पटवारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें और निर्धारित राजस्व नियमों के अनुसार सर्वे का कार्य समय पर पूर्ण करें। प्रभावित किसानों के क्षतिग्रस्त क्षेत्र के रकबा का आंकलन कर प्रविष्टि करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रभावित कोई भी किसान छूटना नहीं चाहिए। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने ओलावृष्टि से प्रभावित बलरामपुर विकासखण्ड के डौरा और डुमरखोला क्षेत्र का दौरा कर किसानों से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार किसानों को आश्वस्त किया है कि पूरा शासन-प्रशासन उनके साथ है। फसलों को हुए नुकसान की सम्पूर्ण क्षतिपूर्ति दी जाएगी। कलेक्टर ने जानकारी दी है कि प्राकृतिक आपदा के फलस्वरूप फसलों की क्षति होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में निहित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है। चूंकि जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है, सर्वे उपरांत प्रावधानों के तहत् किसानों को उचित मुआवजा राशि प्रदान किया जाएगा।
इसी कड़ी में राजपुर विकासखंड के प्रभावित गांवों का निरीक्षण करने के लिए बलरामपुर कलेक्टर ने राजपुर एसडीएम आर.एस.लाल और तहसीलदार सुरेश राय को निर्देशित किया है,आदेश के परिपालन में राजपुर एसडीएम और तहसीलदार ने टीम गठित कर जिसमें लिलाधर पैकरा उद्यान विभाग बघीमा,विनोद तिवारी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, प्रेम रजक फसल बीमा के साथ ग्राम नरसिंहपुर, रेवतपुर,बदौली,डकवा,खुखरी के किसानों के फसलों का निरीक्षण किया,जिसमें फिलहाल कुछ
गांवों में आंशिक छती व कुछ एक गांवों में लगभग 50 प्रतिशत फसलों का नुकसान हुआ है।राजपुर एसडीएम ने पटवारी को छतिग्रस्त किसानों के फसलों और भूमी रकबा कक विवरण बना कर कार्यालय में जमा करने को आदेशित किया है।


