27-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर: शिक्षा विभाग अब फेडरेशन को जारी करेगा नोटिस ! पूछेगा-शिकायतों का आधार बताओ !! स्कूलों में कमीशनखोरी की एक परत और….पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

स्कूल फण्ड में कमीशन के मामले में फिर से नया मोड़ आ गया है ।इस मामले में बहुत जल्द अब शिकायतकर्ताओं को भी नोटिस जारी हो सकती है।जिला शिक्षाधिकारी एन कुजुर ने मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा के दौरान बताया कि फेडरेशन द्वारा स्कूली फंड से बड़े अधिकारियों के नाम पर कमीशन मांगे जाने की शिकायत की जाँच की गई लेकिन जांच में सारी शिकायतें झूठी साबित हुई ।न तो ये पता चल पाया कि कमीशन मांग रहा था न ये पता चल पाया कि कमीशन किसने दिया ।कूल मिलाकर अबतक की जांच में शिकायत फर्जी निकला और विभाग की बदनामी हुई । जिला शिक्षाधिकारी ने बताया कि कतिपय लोगों के द्वारा बेवजह की शिकायत करके पूरे विभाग को बेवजह बदनाम किया गया है । बहुत जल्द अब शिकायतकर्ताओ को भी नोटिस जारी किया जाएगा और उनसे शिकायत किये जाने के आधार सम्बन्धी सवाल पूछे जाएंगे ।

आपको बता दें कि बीते पखवाड़े सहायक शिक्षक फेडरेशन के द्वारा प्रायमरी और मिडिल स्कूलों मे खेलगढ़िया योजना सहित कई योजनाओं से सम्बंधित आयी राशियों में बंदर बाँट किये जाने की शिकायत की गई थी ।फेडरेशन ने जशपुर जिले के सभी तीनो विधायक,जिला शिक्षा अधिकारी,कलेक्टर एवम सर्व शिक्षा अभियान के डीएमसी को ज्ञापन देकर कार्यवाही करने की मांग की थी ।फेडरेशन के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के बाद पूरे विभाग में हड़कम्प मच गया और जांच भी शुरू कर दी गयी लेकिन एक पखवाड़े तक चली जांच के बाद कमीशन लेने देने की शिकायत प्रमाणित नही हो पाई।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News