रंजीत सोनी की मुनादी ।।
बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत चांची,बघिमा,खुखरी व रेवतपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क मरम्मत व बड़े वाहनों की परिवहन पर रोक लगाने की मांग को लेकर राजपुर एसडीएम, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय विधायक व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है।ग्रामीणों की शिकायत है कि क्षेत्र में महान टू कोयला खदान होने और क्रेशर होने के कारण बड़े वाहनो का आवागमन निरन्तर होता रहता है जिससे सड़क जर्जर हो चुका है।
ग्रामीणों ने लिखित ज्ञापन सौंप कहा कि चांची मोड़, बघिमा से रेवतपुर तक बने मार्ग की स्थिति देहद ख़राब हो गई है,वर्तमान में सड़क पर बड़ी वाहनों के परिवहन के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है, जिससे ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पूर्व में ग्रामीणों के द्वारा मौखिक व दूरभाष के माध्यम से बरियों पुलिस चौकी प्रभारी, तहसीलदार व एसडीएम को कई बार जानकारी दी गई हैं। उसके बाद भी आज तक सड़क की मरम्मत व बड़े वाहनों पर रोक हेतु कोई कार्यवाही नही की गई है। ग्रामीणों ने आवेदन में यह भी कहा कि एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही नही किया तो ग्रामीण आंदोलन कर चक्का जाम करने में बाध्य होंगे जिसके जिम्मेदारी खुद प्रशासन होगी।

ज्ञापन सौपने के दौरान- अनिल जायसवाल, विनोद कुमार,उमेश सिंह, मनोज जायसवाल, नन्दूराम नेताम,सकिन्द्र यादव,संतोष यादव,सुंदर लाल, रामाशंकर,दयाराम आदि उपस्थित थे।

