27-February-2020


Munaadi Breaking - CRPF जवानों के साथ पहुंची इनकम टैक्स की टीम, महापौर एजाज ढेबर के ठिकानों सहित 25 जगहों पर दबिश, हरियाणा और झारखंड के….. पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

आयकर विभाग ने गुरुवार की सुबह रायपुर के महापौर एजाज ढेबर सहित 25 ठिकानों पर दबिश दी है। इस आयकर विभाग के साथ करीब 200 केंद्रीय रिज़र्व बल के जवान हैं। माना जा रहा है की आयकर विभाग को स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है। हालांकि जिनलोगों के गिरेबां पर विभाग ने हाथ डाला है वे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और स्थानीय पुलिस के प्रति अविश्वास लाजिमी भी है।

गुरुवार को सुबह ही आयकर विभाग ने रायपुर महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड, IAS अनिल टुटेजा, कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा, डॉ ए फरिश्ता, CA संजय संचेती आदि के ठिकानों पर दबिश देकर जांच कर रही है।

होटल ,ढाबा, मेडिकल स्टोर में भी आयकर विभाग की दबिश जारी है। आईएएस अनिल टुटेजा के बारे में कहा जा रहा है कि उनके आवेदन पर ही छत्तीसगढ़ सरकार ने नान घोटाले में एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि टीम पूरी तैयारी के साथ आई है और सभी कागजात खंगाल रही है। उसने पहले ही CRPF के जवान भी बुला लिए थे।

हालांकि इसके राजनीतिक मायने भी निकलने की कोशिश की जा रही है लेकिन आयकर विभाग को एक सफलता भी हाथ लगी है। एक कारोबारी ने करोड़ो रूपये सरेंडर भी किये हैं ऐसी खबर है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News