27-February-2020


Munaadi Breaking - थानेदार सहित इतने हो गए निलंबित,बर्खास्तगी की भी हो सकती है कार्यवाही, मुख्यमंत्री ने किया सदन में ही एलान, पढ़िए पूरी खबर



रंजीत सोनी की मुनादी।।

बलरामपुर जिले के टंगरमहरी में नाबालिग के साथ गैंग रेप के मामले में थानेदार सहित पूलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। छग विधानसभा सत्र के दौरान आज इस मुद्दे को स्थानीय विधायक वृस्पति सिंह ने उठाया था और इतने गम्भीर मामले में पूलिस की शिथिल कार्यवाही पर सवाल उठाए थे । विधायक द्वारा इस मुद्दे को उठाये जाने के बाद मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने बलरामपुर कोतवाली TI उमेश बघेल,अखिलेश सिंह,के पी सिंह,जोहान, सुधीर,अजय और शशि तिर्की को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का एलान कर दिया। सबसे खास बात ये मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा कि जाँच के बाद अगर मामला बर्खास्त करने के लायक होगा तो बर्खाश्त भी किया जा सकता है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News