27-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर: शिक्षक के खिकाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पुरा गाँव पहुंचा थाना, छात्रा के साथ दुष्कर्म…मामला दबाने की हो रही थी कोशिश लेकिन आज….पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी//

बड़ी खबर जशपुर जिले के नारायण पुर थाने से आ रही है ।यहाँ एक शिक्षक के खिलाफ बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज कराने आधे गाव के लोग पहुंच गए हैं।जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक द्वारा स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है और इस मामले को दबाने के लिए काफी लंबे समय से परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा था लेकिन जब इस बात की जानकारी गाव के लोगो को हुई तो ग्रामीण उद्वेलित हो गए और मामले की रिपोर्ट कराने आज थाना नारायणपुर पहुँचे है।थाना प्रभारी नारायणपुर ने बताया कि -" थाने मे रिपोर्ट अबतक नही आई थी मैं भी ऐसा सुन रहा था लेकिन अभी खबर मिल रही है कि ग्रामीण थाने पहुँच गए हैं।में भी थाने पहुँच रहा हूँ वहाँ जाने से ही कुछ पता चल पाएगा"
बहरहाल शिक्षक नारायणपुर में पदस्थ बताया जा रहा है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News