27-February-2020


अतिक्रमण पर जारी रहेगा कार्रवाई, निगम महकमा ने लिया जायजा, कहा इसे व्यवस्थित बनाना और यहां ऑक्सीजोन तैयार कर .....यहां तक कि इससे....कमिश्नर, महापौर, सभापति सहित इन्होंने भी कहा ...... पढें पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।

शहर में बेजा कब्जा और अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर निगम प्रशासन सख्त बना हुआ है। नगरीय निकाय चुनाव के बाद नगर निगम रायगढ़ द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। संजय काम्प्लेक्स को व्यवस्थित करना निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। अतिक्रमण मुक्त किये गए बोईरदादर एरिया को ऑक्सीजोन बनाये जाने निगम प्रशासन खाली कराए गए स्थान का निरीक्षण भी किया।

निगम आयुक्त राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए रात दिन मेहनत कर रही है। उन्होंने बताया कि चौक ,चौराहा, तालाबों, नदी किनारों तथा अन्य शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जल्द ही शुरू होने वाली है। नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है।

 शहर में अतिक्रमण माहमारी की तरह  फैली हुई है। हर चौक ,चौराहा ,तालाबो ,नदी किनारों तथा अन्य शासकीय भूमि  पर कर रहे अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही जल्दी होने  वाली है अतिक्रमित स्थानों के नापजोख शुरू हो चुके  है और नजूल भूमि पर बने अवैध कब्जों को चिन्हित किया जा रहा रहा है।  शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई करने का प्रावधान है। वहीं चौक पर किए अतिक्रमण से आये दिन जाम लगा रहता है। एंबुलेंस दमकल को सही रास्ता न होने से मरीज भी जाम में फंसे रहते हैं।

आज  कमिश्नर राजेन्द्र गुप्ता,महापौर श्रीमती जानकी अमृत काटजू ,सभापति जयंत ठेठवार, निगम कर्मचारी, पार्षद अमले के साथ नगर निगम के द्वारा पूर्व में हुई  कार्यवाही वाले स्थान संजय कॉम्प्लेक्स, तथा बोईरदादर रोड स्टेडियम के सामने जाकर वहां की स्थिति को समझा एवं उन स्थानों को व्यवस्थित तरीके से कायाकल्प जल्दी करने को कहा। निगम आयुक्त राजेन्द्र गुप्ता ने संजय कॉम्प्लेक्स के कायाकल्प को सभी के सामने साझा किया तथा बोईरदादर रोड के अतिक्रमित स्थान का सौंदर्यीकरण कर ऑक्सीजोन बनाया जाएगा तथा मरीन ड्राइव में बने दुकानों का जीर्णोद्वार कर उसे व्यवस्थित किया जावेगा। 

वहीं दूसरी ओर ढिमरापुर बाईपास रोड पर दो तालाबों की भूमियों पर कब्जा करने वाले अतिक्रमण को हटाया जाएगा तथा बेहतर व्यवस्था के लिए विचार किया जाएगा। 








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News