27-February-2020


Munaadi Breaking - धरमजयगढ़ - भूपदेवपुर रेल कॉरिडोर पर अब दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन, सांसद गोमती साय ने रेलवे के दपूम महाप्रबंधक को.......पढें पूरी खबर



धरमजयगढ़ रेल कॉरिडोर में मालगाड़ी के बाद अब जल्द ही पैसेंजर ट्रेन दौड़ेगी। और इसके लिए सांसद गोमती साय ने इस पर मांग उठाते हुए बकायदा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को पत्र लिख कर जल्द से जल्द पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की गई है।
महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर को पत्र लिखकर कहा है कि भूपदेवपुर धरमजयगढ़ कारीडोर परियोजना पूरी हो चुकी है। इसमें कोयले के परिवहन के लिए मालगाड़ी भी चलनी शुरू हो गई है इसमें पैसेंजर ट्रेन चलाने का पहले से ही प्रावधान है जबकि आज तक इसमें पैसेंजर ट्रेन चालू नही हुआ।

इधर पूर्व प्रावधान के अनुसार रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म टिकिट काउंटर आदि सब कुछ तैयार हो चुकी है। पैसेंजर ट्रेन चलने से अंचल के लोगो को राजधानी से सीधे जुड़ने में सहूलियत भी होगी। इन तमाम बातों का उल्लेख करते हुए इस मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन शीघ्र शुरू करने की मांग की गई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News