28-February-2020


वनांचल क्षेत्र के शगुफ्ता हॉस्पिटल में हड्डी रोग एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ अहर्निश देंगे अपनी सेवाएं ......चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में शगुफ्ता हॉस्पिटल के बढ़ते ....



धरमजयगढ़ मुनादी।

रायगढ़ जिले के दूरस्थ वनांचल आदिवासी क्षेत्र में स्वास्थ्य की बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने वाली शगुफ्ता हॉस्पिटल में अब जिले के होनहार युवा चिकित्सक डॉ अहर्निश अग्रवाल अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं। डॉ अहर्निश अग्रवाल हड्डी रोग विशेसज्ञ होने के साथ-साथ ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन भी हैं और अब शगुफ्ता हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं।

बता दें कि शगुफ्ता हॉस्पिटल अंचल के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा देने प्रतिबद्ध है। ऐसे में अब विशेष रूप से घुटने एवं कुल्हे का जोड़ प्रत्यारोपण, रीढ़ की हड्डी, स्लिप डिस्क साइटिका एवं जकड़न, नसों एवं मांसपेशियों में दर्द का उपचार, हड्डी फ्रेक्चर के आपरेशन व प्लास्टर की सुविधा, कमर, कुल्हे, घुटने, ऐड़ी एवं अन्य जोड़ो का दर्द, गठिया वात, हडडी संबंधित समस्त रोगों का जांच व उपचार की सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करने जा रहे है। ऐसे मरीज जो इस तरह की बीमारी या समस्या से ग्रसित है डॉक्टर से परामर्श व उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. अहर्निश अग्रवाल से परामर्श लेकर आर्थराइटिस से बचाव के सुझाव प्राप्त कर सकते है और मौजूदा दौर की आम हो चली ऑर्थराइटिस की समस्या को बढ़ने से रोक सकते हैं और परेशानी से बच सकते हैं।

डॉ अहर्निश अग्रवाल ने बताया कि सुबह उठने के बाद जोड़ों में कुछ देर के लिए दर्द होना और बाद में अपने आप ठीक हो जाना ऑर्थराइटिस होने के मुख्य लक्षण में से एक है। इसके अलावा उठने और बैठने के वक्त जोड़ों से आवाज आना भी ऑर्थराइटिस की बीमारी होने के संकेत के रूप में जाना जाता है।

बहोत जल्द डॉ अहर्निश अग्रवाल शगुफ्ता हॉस्पिटल में एक निर्धारित दिन पर पहुंचकर दूरस्थ आदिवासी अंचल के लोगो को अपनी सेवाएं देंगे । उक्त तरह की समस्या से ग्रसित क्षेत्र के लोग शगुफ्ता हॉस्पिटल से सम्पर्क कर सकते हैं।  या इस नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते हैं - डॉ खुर्शीद खान - 8319939486, या 7411185808 भी सम्पर्क कर सकते हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News