28-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर: नाबालिग छात्रा का कराया गर्भपात,शिक्षक के विरुद्ध दर्ज हुआ बलात्कार का मामला,पीड़िता ने किए चौकाने वाले खुलाशे ! स्कूल में ही करता था..और भी है शामिल,पढ़िये पूरी खबर जानिए पुरा सच !



जशपुर मुनादी//

गुरु-शिष्या के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले शिक्षक राशिद खान के विरुद्ध जशपुर जिले के नारायणपुर पूलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है ।बताया जा रहा है कि सामाजिक कार्यकर्ता,क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ,स्थानीय लोग की मैजूदगी में पीड़िता से 5-6 घण्टे तक पूछताछ किये जाने के बाद देर रात को पूलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। नारायणपुर पूलिस ने बताया कि आरोपी राशिद के विरुद्ध धारा 376,313,506,120 बी एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है ।जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्रा को नशे की दवा का सेवन कराता था और स्कूल परिसर में ही  दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था इसका खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गयी और उसकी तबियत खराब होने लगी ।कुछ दिनों बाद ग्रामीणों को इस बात की भनक लग गयी  और भनक लगते ही ग्रामीण आरोपी का पता लगाने में जुट गए और उन्हें आरोपी शिक्षक का पता चल गया । लेकिन इस बीच कुछ लोगो की मदद से एक नजदीकी नर्सिग होम में पीड़िता का गर्भपात करा दिया गया था और गर्भपात में सहयोग करने वाले कुछ लोग मामले को दबाने में लग गए लेकिन तबतक इस मामले की जानकारी सामाजिक संस्थाओ को हो गयी और इस मामले में सामाजिक संस्था रुचि दिखाई एयर गुरुवार को आखिरकार राशिद खान के विरुद्ध मामला दर्ज हो गया। पूलिस की माने तो आरोपी शिक्षक के अलावे भी कई लोग  प्रकरण में शामिल हो सकते है उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है ।फिलहाल पूलिस को मुख्य आरोपी की तलाश है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News