28-February-2020


शिक्षक द्वारा छात्रा दुष्कर्म मामला: और हुए 3 बड़े खुलासे, पीड़िता के परिजनों ने लिया इनका भी नाम और दिखाए एक लाख……पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती कर देने के मामले में हर पल नए नए खुलाशे हो रहे है ।अब इस मामले में जिले के नामचीन कुनकुरी स्थित विराज नर्सिंग होम का नाम सामने आ रहा है ।पीड़िता के परिजनों ने खुलासा करते हुए कहा कि छात्रा का गर्भपात विराज नर्सिंग होम में कराया गया इसके लिए आरोपी शिक्षक राशिद खान ने पूर्व बीडीसी सुखलाल के जरिये डॉक्टर को 45 हजार रुपये दिये गए और इस मामले की किसी को हवा तक न लगे इसके लिए आरोपी शिक्षक ने पीड़िता के परिजनों को एक लाख रुपये दिए।पीड़िता के परिजनों ने कैमरे के सामने पूरे मामले का खुलासा करते हुए कहा कि पीड़िता को गर्भपात कराने के लिए आरोपी शिक्षक राशिद खान सुखलाल को सेट किया और सुखलाल और पीड़िता की बुआ को एबॉर्शन के लिए विराज नरसिंग होम भेजा और 45 हजार में पीड़िता का एबॉर्शन करा दिया । बताया जा रहा है कि नारायणपुर पूलिस ने फिलहाल सुखलाल को हिरासत में ले लिया है और अभी उससे पूछ ताछ की जा रही है ।

इस मामले में विराज नर्सिंग होम की डॉक्टर सुरेन का कहना है कि उनके नर्सिंग होम में किसी तरह का कोई गर्भपात नही कराया गया है ।पीड़िता के परिजन 24 फरवरी को पीड़िता को लेकर आये थे ।पीड़िता पहले से ही दवा खाकर आयी थी जिसके चलते उसे काफी तकलीफ थी ।उसकी खराब हालत को देखकर उसे भर्ती किया गया और ईलाज किया गया।6 घण्टे तक इलाज के बाद पीड़िता स्वस्थ हो गयी और सुबह सुबह अपने घर चली गयी ।डॉक्टर सुरेन ने कहा कि पीड़िता की उम्र 18 वर्ष बताया गया था जो कि प्रिस्क्रिप्शन में दर्ज भी है।

शिक्षक द्वारा दिये गए पैसे

बहरहाल इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पूलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी हई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News