28-February-2020


महिला दिवस पर यहां होगी महिलाओं के लिए इस योजना की शुरुआत, कलेक्टर करेंगे शुभारंभ



जशपुर मुनादी।

जशपुर जिले के बगीचा जनपद में इन दिनों महिलाओं को सशक्त करने के दृष्टिकोण से, महिलाओं के लिए प्रशासन की ओर से मोटर ड्राइविंग के प्रशिक्षण के लिए कार्यवाही आज से प्रारंभ हो रही है। हम आपको बता दें कि इस योजना को मूर्त रूप देते हुए जशपुर कलेक्टर स्वयं ही आठ मार्च महिला दिवस के अवसर पर इस योजना का शुभारंभ करेंगे।

योजना के लाभ के लिए जशपुर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय में यह व्यवस्था की गई है कि 28-2-20 से 6-3-20 तक इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर जनपद कार्यालय में पंजीयन कराएंगे जो आवश्यक किया गया है। इस प्रशिक्षण की अवधि 45 दिनों का होगा, तथा वे अभ्यर्थी ही पात्र होंगे जिन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर लिया हो। प्रशिक्षण उपरान्त प्रशिक्षित महिलाओं को निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान कीये जाने का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत प्रशिक्षण नि:शुल्क होगा, साथ ही यह भी व्यवस्था की गई है कि महिलाएं अपने सुविधा अनुसार समय का चुन सकती है।

इस योजना में खासकर ग्रामीण इलाकों में जिस प्रकार ऑटो, टैक्सी, ई रिक्शा का उपयोग बहुतायत में होने लगा है, इन सबको देखते हुए, ग्रामीण व्यवस्था के अनुकूल एक रोजगार के अवसर के रूप में भी इस योजना को माध्यम के रूप में देखा जा रहा है, कि जिस प्रकार शहरों में महिलाएं ऑटो, टैक्सी एवं ई रिक्शा के माध्यम से रोजगार का जरिया बनकर महिलाओं के लिए सामने आया है, प्रशासन की पहल या कवायद इन सबके बीच यही दिखती है कि महिलाओं के लिए रोजगार के साथ एक बेहतर अवसर पारिवारिक भागीदारी में भी आय के साथ सुनिश्चित करने की है, जो महिलाओं के शशक्तीकरण के दिशा में बेहतर अवसर के साथ कदम के रूप में साबित हो।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News