28-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर:शिक्षक द्वारा छात्रा से दुष्कर्म मामला: स्कूल में पदस्थ शिक्षको के विरुद्ध हो सकती है बड़ी कार्यवाही ,एकमुश्त निलंबन की कार्यवाही…शिक्षा विभाग की बड़ी खामी भी उज़ागर.. पढ़िए पूरी खबर



जशपुर जिले के नारायणपुर में शिक्षक के द्वारा छात्रा से दुष्कर्म कर गर्भपात कराने के मामले में शिक्षा विभाग बड़ी कार्यवाही कर सकता है ।पूरे मामले का मीडिया और सोशल मीडिया में खुलाशा होने के बाद पूलिस के साथ साथ शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। इस मामले की जांच के लिए शिक्षा विभाग द्वारा कुनकुरी बीईओ,बीआरसी सहित शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारियों की टीम बनाकर नारायणपुर माध्यमिक शाला जांच के लिए भेजा गया । शिक्षा विभाग की जाँच टीम द्वारा स्कूल में पदस्थ शिक्षको के बयान ले लिए गए हैं ।आधिकारिक सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक चूंकि घटना स्थल स्कूल है इसलिए सभी पदस्थ शिक्षको के विरुद्ध एकमुश्त निलंबन की कार्यवाही हो सकती है ।
इस मामले में सबसे खास बात ये है कि कन्या शाला होने के बावजूद इस स्कूल में कोई भी महिला शिक्षक पदस्थ नही है और पीड़िता के मुताबिक स्कूल टाइम में और स्कूल परिसर में ही आरोपी शिक्षक के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जाता था।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News