28-February-2020


Munaadi Breaking -आयकर विभाग की गाड़ियां रायपुर पुलिस ने जब्त किया, जब मचा हल्ला तब पुलिस ने दिया यह बयान, कहा राष्ट्रपति के ……….. पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

मेयर एजाज ढेबर, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड, एक आईएएस अधिकारी और शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के ठिकानों पर गुरुवार से चल रही आयकर विभाग की छापेमारी के बीच बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. जो खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारी जिन गाड़ियों में दबिश देने पहुंचे थे उन गाड़ियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है.  विभेद के ओएसडी और शराब कारोबारी के ठिकानों पर गुरुवार से चल रही आयकर विभाग की छापेमारी के बीच शुक्रवार को बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। खबर उसके मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारी जिन गाड़ियों में दबिश देने पहुंचे थे उन गाड़ियों को पुलिस बीते गुरुवार देर रात ने जप्त कर लिया है. 

वहीं शुक्रवार सुबह पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मामले में जानकारी दी कि भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगामी 2 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास को देखते हुए रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने हेतु जगह जगह पर संदिग्ध वाहनों की जांच हेतु चेकिंग पॉइंट्स लगाए गए है। इसी उद्देश्य से गुरुवार रात को संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, रात्रि 2 बजे 19 निजी संदिग्ध गाड़िया राज टॉकीज के पास "नो पार्किंग " जोन में खड़ी हुई थी। पूछताछ करने पर वाहन चालकों द्वारा कोई सकारात्मक जवाब नही दिया गया जिसके कारण वाहनों को पुलिस लाइन में लाया गया और नियमानुसार मोटरयान अधिनियम के तहत करवाई की गई है और वाहनों को छोड़ दिया गया है। कोई भी शासकीय जांच एजेंसी ने इस बाबत हम से संपर्क नही किया है और ना ही सूचना दी है कि ये उनकी गाड़िया है। रायपुर में राष्ट्रपति जी के प्रवास को देखते हुए वाहनों की चेकिंग लगातार जारी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News