रायगढ़।
स्थानीय जैन समाज के प्रतिष्ठित नागरिक नरेन्द्र मेहता ( गुड्डू भाई ) का आकस्मिक निधन गुरुवार 27 फरवरी को मुम्बई में हो गया है। वे एक मेहनती, व्यवहार कुशल व मिलनसार व्यक्ति थे। यही कारण है कि खरसिया से आकर रायगढ़ में स्थायी मुकाम बनाने वाले 59 वर्षीय नरेंद्र मेहता के चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है। वर्तमान में नर्मदा इस्पात में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
वे स्वास्थ्य की जांच हेतु मुम्बई प्रवास पर थे जहां अचानक हुये हृदयाघात से उनका दुःखद अवसान हो गया। वे अपने पीछे पत्नी मीना मेहता, एकलौते पुत्र आशीष मेहता (अंशु ) व पुत्रवधु भक्ति मेहता सहित पांच भाइयों एवं तीन बहनों के भरे-पूरे परिवार को शोकाकुल छोड़ गये हैं। उनके निधन से जैन समाज सहित दारोगापारा शोकमग्न है।
उनके पार्थिव देह की अंतिम यात्रा शनिवार, 29 फरवरी को प्रातः 9.00 बजे अटल विहार हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित उनके निवास स्थान से निकाली जायेगी। अंत्येष्ठि जूटमिल रोड स्थित कयाघाट मुक्तिधाम में सम्पन्न होगी।


