28-February-2020


जशपुर ब्रेकिंग: छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले शिक्षक के विरुद्ध सैंकड़ो महिलाएं सड़क पर उतरीं,कहा-शिक्षक को फांसी दे दो देखिये पुरा वीडियो



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के नारायणपुर में पदस्थ शिक्षक राशिद खान द्वारा 13 वर्ष की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर नारायणपुर थाना क्षेत्र की सैंकड़ो महिलाएं सड़क पर उतर गई हैं और आरोपी राशिद खान को फांसी की सजा देने की मांग कर रही है।थोड़ी देर पहले सैंकड़ो महिलाओं की रैली ग्राम पंचायत मटासी से निकली है जो शिक्षक के स्कूल तक जाएगी ।जानकारी के मुताबिक महिलाएं नारायणपुर माध्यमिक शाला के सामने प्रदर्शन करेंगी और उसके बाद रैली आरोपी शिक्षक के गाव दाराख़ैरिका जाएगी और महिकाएँ वहां भी प्रदर्शन करेंगी।इलाके की महिलाएं राशिद खान को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग कर रही हैं।

https://youtu.be/Br7aFvCb5tg


आपको बता दें कि राशिद खान माध्यमिक कन्या शाला नारायणपुर में पदस्थ शिक्षक है।इसके ऊपर 7वीं में पढ़ने वाली 13 साल की नाबालिक ने स्कूल पीरियड में स्कूक परिसर के अंदर नशे की दवा खिलाकर दुष्कर्म करने और गर्भ ठहर जाने पर गर्भपात कराने के आरोप लगाए हैं।पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध पूलिस ने पास्को एक्ट सहित धारा 376,323,506 ,एवं 120 ब के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है मुख्य आरोपी राशिद खान फिलहाल पूलिस के पकड़ से बाहर है जबकि एक पूर्व बीडीसी सुखलाल को हिरासत में ले लिया है एवं अन्य कुछ लोगो के खिलाफ भी बड़ी कार्यवाही हो सकती है








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News