28-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर: एसडीएम कार्यालय के अंदर सुनवाई के दौरान हंगामा,मुख्तार के साथ झूमा झटकी भी,बुलानी पड़ी पूलिस,जानिए हंगामा क्यों बरपा देखिये हंगामे का वीडियो



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के फरसाबहार एसडीम कार्यालय में थोड़ी देर पहले जमकर झूमा झटकी और हो हंगामा हुआ। एसडीएम कार्यालय तहसील फरसाबहार में एसडीएम कार्यालय में एसडीएम ऑफिस के अंदर एसडीएम के समक्ष सिंगी बहार के ग्रामी पंच के चुनाव को लेकर मुख्तार भास्कर के साथ झुमा झपटी करने लगे।ग्रामीणों का कहना है कि

https://youtu.be/v59PsIf30j8

भास्कर वकील ने ही हारे हुए प्रत्याशी को विजई बताकर पंच का प्रमाण पत्र बनवाया एवं जीते हुए प्रत्याशी नंदनी पचरा को कूट रचना एवं छल हेतु किसी दस्तावेज में बिना पढ़े साइन करने को कहा। ग्रामीण इससे पहले कलेक्टर जशपुर को मामले की शिकायत कर चुके थे लेकिन कलेक्टर ने मामले को एसडीएम फरसाबहार के पास फारवर्ड कर दिया था।शुक्रवार को फरसाबहार एसडीएम कार्यालय में इसी मामले की सुनवाई के लिए सभी पक्षो को बुलाया गया था ।एसडीएम की सुनवाई की कार्यवाही चल ही रही थी इसी दौरान ग्रामीण भाष्कर नाम के अधिवक्ता के साथ झूमा झटकी करने लगे और एसडीएम कार्यालय के अंदर ही हगामा शुरू हो गया।बाद में पूलिस को बुलाना पड़ गया तब जाकर अभी थोड़ा मामला शांत हुआ है।

https://youtu.be/v59PsIf30j8








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News