रायगढ़ मुनादी।
जिला मुख्यालय रायगढ़ शहर के विभिन्न जन संगठनों द्वारा प्रदेश में एनपीआर पर रोक लगाने विधान सभा मे प्रस्ताव पारित करने की मांग की गई है।
हम भारत के लोग मंच के बैनर तले जिले के विभिन्न संगठनों के द्वारा सामूहिक रूप से मुख्य मंत्री भुपेश बघेल को पत्र लिखकर कहा कि सीएए, एनआरसी, एनपीआर के संदर्भ में आप देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने इसे संविधान की मूल भावना के विपरीत बताते हुए इस पर हस्ताक्षर न करने की घोषणा की और प्रदेश की जनता से भी हस्ताक्षर न करने का आव्हान किया था। गृह मंत्री द्वारा भी छत्तीसगढ़ में एनपीआर नही कराने की घोषणा बार बार की गई लेकिन छःत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब तक इसमें कोई सार्थक पहल नही किया है और दुख का विषय ये है कि प्रदेश में एनपीआर की प्रक्रिया जारी कर दी गई है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि एनपीआर को लेकर लोगो मे अविश्वास, चिंता, आक्रोश व्याप्त हो रहा है। प्रदेश में सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोद्ध में जनता संघर्षरत हैं। मुख्य मंत्री भुपेश बघेल से पत्र में अपील की गई है कि कई अन्य प्रदेश में सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में विधान सभा मे प्रस्ताव पारित कर रोक लगाने विधि सम्मत ठोस कार्रवाई की गई है और छत्तीसगढ़ में भी रोक लगाने विधान सभा मे प्रस्ताव पारित कर विधि सम्मत ठोस कार्रवाई करते हुए एनपीआर लागू नही करने का प्रस्ताव पारित कर संविधान व देश की हिफाजत में सक्रिय योगदान की मांग की गई है।

