जशपुर मुनादी।।
13 वर्षीय छात्रा का गर्भपात कराए जाने के मामले में छात्रा का गर्भपात कराने वाले कुनकुरी के निजी नर्सिंग होम में पूलिस प्रशासन ओर स्वास्थ विभाग की टीम ने शुक्रवार की शाम को अचानक दविश दिया है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर शिक्षक के द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म कर गर्भपात कराने के मामले में पूरा अमला नर्सिंग होम की डॉक्टर सुरेन ने बयान लेने आया है लेकिन प्रशासनिक अमले को मौके पर डॉक्टर नही मिली ।नर्सिंग होम में डॉक्टर के नही होने पर नर्सिंग होम को सीज करने की तैयारी की जा रही है ।मौके पर पहुंचे अदिकारियों का कहना है कि डॉक्टर के नही मिलने पर सीज की कार्यवाही हो रही है डॉक्टर के आने पर उनकी मौजदगी में सीज खोला जाएगा।
आपको बता दें कि बहुचर्चित गर्भपात के मामले में पीड़िता के परिजनों ने गर्भपात के एवज में 45 हजार रुपये लिए जाने की बात भी कबूली थी ।पीड़िता के परिजनों के बयान के आधार पर पूलिस और प्रशासन के लोग डॉक्टर का बयान लेने सीधे नर्सिंग होम आ गए और कार्यवाही शुरू कर दी।

