28-February-2020


मेहनतकश मजदूर किसान एकता संगठन और जन चेतना मंच के सम्मान समारोह पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार .....और कहा कि वे भी ......पढें खबर



रायगढ़ मुनादी।

मेहनतकश मजदूर किसान एकता संगठन गारे एंव जनचेतना रायगढ द्वारा विकास खंड तमनार के सरपंच जनपद पंचायत सदस्य एंव जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह किया गया। सम्मान समारोह का शुभारम्भ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत शुरू किया गया।


कर कार्यक्रम का आयोजन गारे में किया गया जिसमे तमनार ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों के सरपंचो और पंचों सहित तमनार क्षेत्र के जनपद सदस्य गण भी मौजूद रहे । मेहतकश मजदूर किसान एकता संगठन और जन चेतना मंच के तत्वाधान में सम्मान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे ।


सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों ने जहां ग्रामीणों का आभार जताया तो वही ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूल समस्या और मुद्दे की भी बात कही। इस दौरान समाजिक संगठनों द्वारा वनाधिकार पट्टे के मुद्दे को भी उठाया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वे भी साथ है उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ वे भी प्रभावित है और वे हर कदम पर ग्रामीणों के साथ रहेंगे। क्षेत्र में औद्योगिकरन से होने वाले नफे नुकसान पर भी चर्चा हुई। इशारों ही इशारों में हिंडालको के ओपन माइंस के विस्तार और आस्था के प्रतीक पहाड़, जल जंगल जमीन को लेकर आगे की रणनीति जल्द तैयार होने की बात कही गई।


इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ हरिहर पटेल, शिवपाल भगत, राजेश त्रिपाठी, सविता रथ, रमेश अग्रवाल, शिव पटेल, जानकी राठिया, जगतलाल, पद्मनाथ प्रधान, शांति महंत, शुशीला चौधरी सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News