रायपुर मुनादी।।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारियों पर आयकर विभाग के दबिश को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि यह कार्रवाई राज्य सरकार को अस्थिर करने की कार्रवाई है। इसके बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों ने राज्यपाल से भी मुलाकात की है।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि राज्यपाल ने इस संबंध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बात करेंगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार के पास और भी विकल्प के रास्ते खुल हुए हैं।
सरकार को इस बात से समस्या है कि आयकर के छापे के दौरान सरकार को भी विश्वास में नहीं लिया गया। यहां तक कि स्थानीय पुलिस के बजाय CRPF के जवानों को डिप्लॉय किया गया। मुख्यमंत्री के डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया का घर भी बंद था जब वहां आयकर विभाग ने दबिश दी।
मुख्यमंत्री ने उनके सेक्रेटरी और OSD पर आयकर की दबिश को व्यक्तिगत अटैक के बतौर लिया है। राजनीतिक हलकों में यह कहा जा रहा है कि जैसे केजरीवाल, कमलनाथ, ममता बनर्जी के साथ केंद्र ने व्यवहार किया वैसा व्यवहार अब भूपेश बघेल के साथ भी केंद्र सरकार कर रही है। यह उनके कथित राजनीति का हिस्सा है।


