जशपुर मुनादी।।
छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और गर्भपात कराए जाने के मामले में अब सियासत शुरू हो गयी है ।पीड़िता से मिलने शुक्रवार की देर शाम को सांसद गोमती साय ,पूर्व कुनकुरी विधायक भरत साय ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव क्षेत्रीय डीडीसी अनिता सिंह ,भाजपा नेता भरत सिंह ,अमन शर्मा सहित कई भाजपा नेता पीड़िता से मिलने पीड़िता के घर गए और उसके बाद थाना नारायणपुर भी पहुँचे ।सांसद गोमती साय ने शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और गर्भपात कराए जाने पर चिंता जताई और इस मामले से जुड़े एक भी आरोपी नही बख्शे जाए ऐसा पूलिस को निर्देश दिए । सांसद ने पूलिस से पीड़िता के परिवारवालों को सुरक्षा दिए जाने के निर्देश दिया।भाजपा नेताओ ने आशंका जताते हुए कहा है कि पीड़िता का घर सूनसान जगह में है इसलिए आरोपी इन्हें नुकसान पहुंचा सकते है ।

