28-February-2020


छात्रा से दुष्कर्म मामले में विधायक यूडी मिंज का आया बड़ा बयान: मुनादी से चर्चा में कहा-एक भी नही …..पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

नारायणपुर में नाबालिग छात्रा के साथ जो हुआ वो काफी दुखद और निंदनीय है इस तरह के कुकृत्य में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ।यह कहना है कुनकुरी विधायक यूडी मिंज का ।कुनकुरी विधायक फिलहाल भोपाल प्रवास पर हैं लेकिन इस मामले पर कल से ही नजर बनाए हुए हैं। विधायम ने मुनादी डॉट कॉम से चर्चा के दौरान कहा कि इस तरह के संवेदनशील मामलों के प्रति हमारी सरकार काफी गंभीर है ।ऐसे मामलों में शामिल किन्हीं को भी बख्शा नही जाएगा।गुरुवार को घटना प्रकाश में आते ही उन्होंने जशपुर कलेक्टर से संपर्क साधा और मामले में त्वरित कार्यवाही करने को कहा था जिसके परिणाम स्वरूप घटना सामने आने के 24 घण्टे के अंदर बीईओ ,बीआरसी सहित 8 लोगो के विरुद्ध निलंबन और बरखाश्तगी की कार्यवाही हुई ।उन्होंने आगे बताया कि आगे भी कार्यवाही होगी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News