28-February-2020


बाल सदन में गूंजी शहनाइयां कन्या, विवाह में श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति भी पहुंची .......संस्कृतिवान के साथ दानवीरों का शहर .... चक्रधर बाल सदन की गूंज ...



श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति ने भी कन्या विवाह में योगदान दिया


रायगढ़ मुुनादी।

आज शहर के बाल सदन में पली बढ़ी पढ़ी लिखी संस्कृतिवान बेटियों के हाथ पीले हुए। इस मौके पर शहर के तमाम समाजिक संस्थाओं के लोग भी अपने-अपने तरीके से विवाह कार्यक्रम में पहुंच कर संस्था की ओर से पहुंच कर नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया।

श्री चक्रधर बाल सदन द्वारा आयोजित कन्याओं के विवाह हेतु रायगढ़ शहर के हर दानदाताओं ,समिती, हर वर्ग के, व्यपारिक संगठन, सामाजिक संगठन, सेवा भावी क्लब, सहित सेवा भावी युवाओं ने भी इस विवाह में अपनी महत्ती भूमिका निभाई है हर कोई इस विवाह को यादगार बनाने के लिए दिन रात एक कर तैयारियों में लगे हुए थे।आज बारात आगमन के साथ ही उनकी मेहनत सफल हुई ।

आज रायगढ़ की पांच बेटियों की बारात एक साथ आई और उपस्थित जनों ने बारात का स्वागत करते हुए सभी को सम्मान सहित आसान ग्रहण करवाया।इसी परिप्रेक्ष्य में रायगढ़ शहर की धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का केंद्र श्री पंचमुखी हनुमान साई दरबार एवं सिद्ध पिप्लाक्ष महादेव मंदिर के संचालक समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार केशरवानी, उपाध्यक्ष अनु गुप्ता ,सजंय अग्रवाल के साथ सचिव नटवरलाल अग्रवाल ने सपत्नीक सुनीता अग्रवाल के साथ उपस्थित हो कर पांचों जोडों को भेंट स्वरूप प्रत्येक को साड़ी, पेटिकोट, पेंट शर्ट का कपड़ा और कन्याओं हेतु कंगन प्रदान कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।इस शुभ अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष भाई निराकार पटेल भी उपस्थित हुए उन्होंने भी हमारे कार्य की सराहना की अंत मे हम सभी ने माँ दुर्गा देवी का आशीर्वाद लिया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News