29-February-2020


कांग्रेस के जनपद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा अनोखा पत्र!कहा-केवल क्षेत्रीय विधायक का लेटर पेड.. और लोग भी हैं ,पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी//कांग्रेस बड़ी पार्टी है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं नेताओ और जनप्रतिनिधियों द्वारा तन मन धन से लगकर प्रदेश में काँग्रेस की सरकार बनी है फिर मुख्यमंत्री के दरबार मे केवल क्षेत्रीय विधायक का ही अनुशंसा पत्र क्यों चलता है जनता द्वारा निर्वाचीत काँग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों का भी अनुशंसा पत्र चलना चाहिए ,ये हम नही कह रहे बल्कि यह कहना है हाल ही में निर्वाचीत हुए जशपुर जिले के बगीचा जनपद के निर्वाचीत अध्यक्ष का कहना है ।बगीचा के नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष जगन राम ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रभारी मंत्री तक को एक पत्र लिखकर अपने विचार से अवगत कराया है ।जनपद अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री से मांग की गई है कि क्षेत्रीय समस्या ,शिकायत और सुझावों पर मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विधायको की अनुशंसा के अलावे काँग्रेस के निर्वाचित अन्य जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा को भी बराबर का तवज्जोह दें ताकि काँग्रेस का हाथ हमेशा मजबूत रह सके ।
प्रदेश में काँग्रेस की सरकार बनने के बाद काँग्रेस के निर्वाचीत जनप्रतिनिधि द्वारा लिखा गया यह पहला और अनोखा पत्र है ।

हांलाकि ऐसा पत्र लिखने के पीछे की वजह का जनपद अध्यक्ष खुलासा नही कर पाए लेकिन कहा ये जा रहा है कि यह पत्र कहीं न कही आपसी गुटबाजी और पार्टी के भीतर चल रहे असंतोष का नतीजा है ।जिले में सत्ता और संगठन काफी लंबे समय से आमने सामने है ।संगठन के लोगो को तरजीह न देकर सत्ता की कुर्सी पर बैठे लोगो को तवज्जोह देने के चलते कई बार जिले में काँग्रेस पार्टी के अंदर विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News