29-February-2020


रिटायरमेंट के दिन ही हुआ सस्पेंड, एकमुश्त कार्यवाही की भेंट चढ़ गया जशपुर का ये प्रधानपाठक ,पढिये पूरी खबर और समझिये माजरा…..



जशपुर मुनादी।।

शुक्रवार को जशपुर जिले के नारायणपुर माध्यमिक शाला के शिक्षको के विरुद्ध हुई एकमुश्त कार्यवाही में सचूल के प्रधानपाठक का भी निलंबन हो गया जिनका 29 फरवरी को रिटायरमेंट होना था। ये प्रधानपाठक हैं शिवनाथ साय जिनका कल ही रिटायरमेंट का आखिरी दिन था और वो कल ही निलंबन के भेंट चढ़ गए।

बीते 24 फरवरी को नारायणपुर माध्यमिक शाला में बडे धूम धाम के साथ इनकी विदाई समारोह का आयोजन हुआ था और सभी शिक्षको ,स्कूल के छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने शिवनाथ साय को बेहतर शैक्षणिक कार्य के लिए आभार ज्ञापित करते हुए इन्हें विदाई दी थी लेकिन गुरूवार को इसी स्कूल के शिक्षक राशिद खान द्वारा एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामले में हुई कार्यवाही के चपेट में शिवनाथ साय भी आ गए ।

बताया जा रहा है कि शिवनाथ साय काफी लंबे समय से यहाँ पदस्थ रहे और इनका छुट्टी नही लेने और नियमित डयूटी करने का बहुत ही अच्छा रिकार्ड रहा है ।रिटायरमेंट के आखिरी दिनों में भी इन्होंने अपने सीएल का उपयोग नही किया और आखिरी तक ड्यूटी करते रहे और आखिरी दिन निलंबित हो गए ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News