रायपुर मुनादी।।
आयकर छापे को लेकर जहां मुख्यमंत्री समेत पूरी कांग्रेस आंदोलनरत हैं वहीं एक वरिष्ठ पत्रकार रोहिणी सिंह के ट्वीट के बाद माहौल और गरमा गया है। कांग्रेस के लोग उनके ट्वीट को सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं। इस आईटी छापे में नया राजनीतिक एंगल निकालने की कोशिश की जा रही है।
वरिष्ठ पत्रकार रोहिणी सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों पर छापेमारी के पीछे एक उद्योगपति का हाथ है जिनका काम वहां नहीं चल रहा है। इसपर के यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया है कि यह उद्योगपति अडानी है। हालांकि रोहिणी ने उस उद्योगपति का नाम नहीं लिखा है।
अब यह ट्वीट कांग्रेस के मीडिया सेल के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। अबतक कांग्रेस मीडिया सेल सोशल मीडिया में आयकर छापों पर कोई जवाब नहीं देते बन रहा था लेकिन इस ट्वीट के साथ कांग्रेस फिर से आक्रामक हो गई है।

