रायपुर मुनादी।।
कांकेर जिले में शनिवार को 50 वर्षीय व्यक्ति की दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रमेश गावडे (50) पिता झंगलू राम गावडे उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम हाहालददी थाना दुर्गकोदल के रूप में हुई है।
घटनास्थल के लिए एडिशनल एसपी पखांजूर राजेंद्र जायसवाल, एसडीओपी भानूप्रतापपुर अमोलक सिंह ढिल्लों और थाना प्रभारी दुर्गकोदल अजय साहू रवाना हुए है।


