अम्बिकापुर/मैनपाट मुनादी।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष मैनपाट महोत्सव -2020 का आयोजन जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग सरगुजा द्वारा कि किया गया है, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत कि अध्यक्षता में एवं सरगुजा के प्रभारी मंत्री शिव डहरिया मुख्य आतिथ्य में शुभांरभ किया गया।

साथ हि 139 करोड़ कि विकास कार्यों लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया एवं 350 जोड़ों का सामूहिक विवाह किया गया । संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा हम और हमारी सरकार मैनपाट को विकास एवं पर्यटन के क्षेत्र काफी कार्य कर रही है हमारी सरकार किसानों कि गरीबों एवं नौजवानों कि सरकार है सरकार मैनपाट सरगुजा समेत पुरे प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रभारी मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि सरकार किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है हम किसान एक एक धान खरीदी करेगी।श्री डहरिया ने केन्द्र सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार देश के संघीय ढांचे को खत्म करना चाहती लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। केन्द्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का ग़लत इस्तेमाल कर प्रदेश में अशांति फैलाना चाहती है और कांग्रेस इन्की मंशा को कभी सफल नहीं होने देगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद लुण्ड्रा विधायक प्रितम राम,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, अम्बिकापुर महापौर अजय तिर्की,नगर निगम सभापति अजय अग्रवाल, जनपद पंचायत मैनपाट अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला खेस, जनपद पंचायत मैनपाट उपाध्यक्ष आशा अटल यादव , मंत्री प्रतिनिधि गणेश सोनी मौजूद थे।


