29-February-2020


जशपुर में तबादला एक्सप्रेस फिर से पटरी से नीचे ….यहाँ एक तहसील में 2 तहसीलदार ! एक ने नही छोड़ा प्रभार तो दोनो को दे दिया ..विधायक ने कहा-ये तो …..पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जशपुर में तबादला एक्सप्रेस एक बार फिर से पटरी से नीचे उतरते हुए दिख रहा है ।तबादला के दौर में बीते माह अक्टूबर में जशपुर जिले के फरसाबहार तहसीलदार लक्ष्मण राठिया का मनोरा तबादला हो गया था लेकिन अबतक तहसीलदार ने मनोरा का प्रभार नही लिया इस बीच इन्हें तबादला करके जिन्हें प्रभार दिया गया था उन्होंने भी जॉइन कर लिया और अब यहां एक के बदले 2 तहसीलदार हो गए…

जानिए कैसे हुआ

फरसाबहार एसडीएम एनएच भगत ने बताया कि फरसाबहार में तहसीलदार के 2 पद हैं एक नायब तहसीलदार एक तहसीलदार का पद और दोनो पदों पर अधिकारी बैठा दिए गए हैं लेकिन अभी ये तय नही हो पाया है कि कौन नायब तहसीलदार होगा और कौन तहसीलदार ।
आपको बता दें कि फरसाबहार तहसीलदार लक्ष्मण राठिया का अक्टूबर माह में मनोरा तबादला हो गया था इनके जगह पर बगीचा में पदस्थ तहसीलदार सुनील गुप्ता को प्रभार दिया गया था लेकिन 4 माह बाद भी लक्ष्मण राठिया ने मनोरा जाकर जॉइन नही किया और अब दोनो याने सुनील गुप्ता और लक्ष्मण राठिया तहसील में एक साथ काम कर रहे हैं। एसडीएम फरसाबहार ने बताया कि दोनो में से कोई एक नायब तहसीलदार होंगे दूसरे तहसीलदार ।

इस मामले में जब तहसीलदार सुनील गुप्ता से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि "फरसाबहार के प्रभारी तहसीलदार लक्ष्मण राठिया द्वारा मनोरा जॉइन नही करने के चलते कार्य विभाजन कर दिया गया है ।फिलहाल प्रभारी तहसीलदार लक्ष्मण राठिया ही हैं मैं नायब तहसीलदार कोर्ट देखूंगा।"

इस मामले में विधायक कुनकुरी यूडी मिंज से जब दुरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह तो और अच्छी बात है पहले एक तहसीलदार थे अब 2 तहसीलदार होंगे ।आम जनता को सहूलियत होगी लोगो के काम आसान हो जाएंगे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News